उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं : उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं : उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं : उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

- अतुल भातखलकर की भी की तारीफ , उन्हें कहा एक अभ्यासु और जनसेवा के लिए समर्पित विधायक


* अमित मिश्रा 

     मालाड : "उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं और हमें तथा हमारी पार्टी को इन पर फख्र है" यह कहना है महाराष्ट्र के उप- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का। वे मालाड पूर्व के रामलीला मैदान में कांदिवली-पूर्व के भाजपा विधायक अतुल भातखलकर द्वारा आयोजित रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम 'डायरो' में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर वहां उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित कर रहे थे।

   असंख्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे रामलीला मैदान पर उप-मुख्यमंत्री फड़वणीस ने भरे मन्च से प्रशंसा के साथ-साथ गर्व से उपरोक्त बातें उत्तर मुम्बई के लोकप्रिय भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के लिए कहीं।

    उनके इस उद्बोधन के साथ ही वहां उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर देर तक गुंजायमान होता रहा। 

  उप - मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस ने भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के साथ-साथ कांदिवली-पूर्व के जुझारू विधायक अतुल भातखलकर की भी तारीफ करते हुए उन्हें एक अभ्यासु और जनसेवा के लिए समर्पित एक प्रामाणिक विधायक बताया।

   इस अवसर पर उत्तर मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष गणेश खणकर और पूर्व नगरसेवक शिवकुमार झा सहित भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।