पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समाजसेवी डॉ. योगेश दुबे ने की सदिक्षा भेंट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समाजसेवी डॉ. योगेश दुबे ने की सदिक्षा भेंट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समाजसेवी डॉ. योगेश दुबे ने की सदिक्षा भेंट

- श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय, भदोही आने का दिया निमन्त्रण

* संवाददाता

    नई दिल्ली : प्रसिद्ध संस्थाओं क्रमशः उत्तर भारतीय महासंघ तथा भारतीय विकास संस्थान के अध्यक्ष तथा दो बार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. योगेश दुबे ने नई दिल्ली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर काफी देर तक हुई। चर्चा के बीच डॉ योगेश दुबे ने उन्हें दोनों संस्थाओं के माध्यम से दिव्यांगों, वंचितों और समाज के अन्य वर्गों की शिक्षा, रोजगार तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

  पूर्व राष्ट्रपति ने डॉ. दुबे के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से दिव्यांगों और वंचितों के शैक्षिक उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी।

  डॉ. योगेश दुबे ने उन्हें अपने पैतृक गांव भदोही स्थित श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय में पधारने का निमंत्रण दिया। डॉ. योगेश दुबे ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही वे यहां लॉ कॉलेज की स्थापना भी करने जा रहे हैं।