उत्तर भारतीय संघ, मीरा रोड शाखा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ...

उत्तर भारतीय संघ, मीरा रोड शाखा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ...

 उत्तर भारतीय संघ, मीरा रोड शाखा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ...

* संवाददाता

          मीरा रोड : उत्तर भारतीय संघ, मीरा रोड शाखा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का विशाल पैमाने पर उत्कृष्ट आयोजन किया गया। इस भव्य और दिव्य आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य तथा न्यूज़ पोर्टल pen-n-lens.in के संरक्षक बी.डी. सिंह  ( पिपासा ) और वरिष्ठ भाजपा नेता तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष सुरेश सिंह ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।

     इन दोनों गणमान्य नागरिकों ने श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ पर उपस्थित महामण्डलेश्वर श्री चित्म्बरानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष श्री बी के सिंह व अन्य पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

   बाद में मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी बी. डी.  सिंह ने कहा कि श्रीमद्भभागवत कथा के श्रवण के साथ उसे आत्मसात कर अपने  दैनंदिनी जीवन में उतारने से ही सनातन संस्कृति की सही राह तजर आएगी। इसी रास्ते पर चलकर ही समाज और व्यक्ति का आत्मिक, आध्यात्मिक , बौद्धिक और चारित्रिक विकास संभव होगा।