नागरिकों की विभिन्न सुविधाओं की मांग लेकर उत्तर मुंबई कांग्रेस ने 'आर सेंट्रल' वार्ड पर किया शांति पूर्वक प्रदर्शन !

नागरिकों की विभिन्न सुविधाओं की मांग लेकर उत्तर मुंबई कांग्रेस ने 'आर सेंट्रल' वार्ड पर किया शांति पूर्वक प्रदर्शन !

नागरिकों की विभिन्न सुविधाओं की मांग लेकर उत्तर मुंबई कांग्रेस ने 'आर सेंट्रल' वार्ड पर किया शांति पूर्वक प्रदर्शन !

* अमित मिश्रा

   बोरीवली: मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गायकवाड़  के निर्देशानुसार तथा पूर्व केबिनेट मंत्री असलम शेख के मार्गदर्शन में नागरिकों की विभिन्न सुविधाओं की मांग लेकर कांग्रेस ने मनपा आर सेंट्रल वार्ड पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।  सड़कों के गड्ढे , दूषित जलापूर्ति , जल आपूर्ति में प्रेशर की भी कमी तथा डेंगू मलेरिया आदि की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने जैसे मुद्दों पर यह प्रदर्शन उत्तर मुंबई में विशेष चर्चा के केंद्र में रहा।

  मुंबई महानगरपालिका में ब्याप्त भ्रष्टाचार और वार्ड की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ मनपा के आर/ सेंट्रल कार्यालय पर आयोजित इस शान्तिपूर्वक प्रदर्शन के अवसर पर  उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कालू बुधेलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार, पूर्व नगरसेवक विनय पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सुत्राले, राजेश निर्मल,  कुमार खिल्लारे , शीतल म्हात्रे, कमलेश शेट्टी, देवेश शिरोडकर, पूर्व नगरसेविका श्वेता श्रीकांत परब कोरगांवकर, एड. प्रत्यय रानडे, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रशांत परदेशी, रउफ  खान,  , डॉक्टर किशोर सिंह, रश्मि मिस्त्री, एडवोकेट लौकिक सुत्राले ,  विकी  व्यास, रउफ  खान,  कुणाल जैस्वाल, अमित चव्हाण, मदन कदम, अमन दीप,  सुरेश जैस्वाल, संतोष चवाथे, उमा मालवनकर तथा आत्माराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  उत्तर मुंबई कांग्रेस के सभी
ब्लॉक के अध्यक्ष, पदाधिकारी,  प्रदेश प्रतिनिधी, जिला पदाधिकारी, फ्रंटल, डिपार्टमेंट, सेल के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।