शिक्षा विभाग एच वार्ड  की त्रिदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

शिक्षा विभाग एच वार्ड  की त्रिदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

शिक्षा विभाग एच वार्ड  की त्रिदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

* संवाददाता

      मुंबई। आज से सेंट टेरेसा हाई स्कूल सांताक्रूज पश्चिम में शिक्षा विभाग एच वार्ड का तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी  11 जनवरी 2023 से 13 जनवरी तक चलेगी। इस कार्यक्रम  में विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक सोच व गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे।

       कार्यक्रम का आयोजन नवनाथ वनवे, शिक्षण निरीक्षक  पश्चिम विभाग ने किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे हेड ऑफ फ़ूड टेक्नोलॉजी डिवीजन भाभा अणुसंधान केंद्र के डॉ एस गौतम।  त्रिदिवसीय कार्यक्रम  में  राजनीति से लेकर फ़िल्म इण्डस्ट्री से कई जानी मानी हस्तियाँ शिरकत करेंगी। जिनमे आशीष शेलार व पूनम महाजन मुख्य रूप से सम्मलित होंगे।