सांसद गोपाल शेट्टी का प्रयास हुआ सफल : अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 6.5 एकड़ भूमि पर "वैदिक थीम पार्क" का भूमि पूजन करेगी नारी शक्ति ...

सांसद गोपाल शेट्टी का प्रयास हुआ सफल : अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 6.5 एकड़ भूमि पर "वैदिक थीम पार्क" का भूमि पूजन करेगी नारी शक्ति ...

सांसद गोपाल शेट्टी का प्रयास हुआ सफल : अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 6.5 एकड़ भूमि पर "वैदिक थीम पार्क" का भूमि पूजन करेगी नारी शक्ति ...

*  अमित मिश्रा

         कांदिवली/मालाड( मुंबई ): अथर्व कॉलेज के सामने , चारकोप नाका के पास (कांदिवली- मालाड जंक्शन) के एक भूखंड पर बरसों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लोगों के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई लगभग 6.5 एकड़ भूमि पर सांसद गोपाल शेट्टी का प्रभावशाली वैदिक थीम से जुड़ा वीजन अब आकार लेने जा रहा है।

     अतिक्रमण से मुक्त कराए गए इस भूखंड पर अब उत्तर मुम्बई ही नहीं बल्कि पूरे शहर का गौरव बनने वाले "वैदिक थीम पार्क"  का निर्माण होने जा रहा है। एक भव्य समारोह में इसका भूमि पूजन रविवार, 3 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में मुम्बई की प्रख्यात नारी शक्तियां करेंगी।

  उत्तर मुम्बई के लिए इस ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता तथा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी , महाराष्ट्र के उप- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी श्रीमती अमृता फडणवीस और मुम्बई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार के शुभ हाथों से इस वैदिक थीम पार्क का भूमि पूजन संपन्न कराया जाएगा ।

  आयोजन में  मुंबई उप नगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित शहर के अनेक दिग्गगजों  की विशेष उपस्थिति इस वैदिक थीम पार्क के भूमि पूजन समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।

   ज्ञातव्य हो कि उत्तर मुम्बई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के प्रकृति प्रेम, पूरे उत्तर मुम्बई के विकास  को लेकर उनकी दूरदृष्टि से भरी सकारात्मक सोच और उनके अथक प्रयास के कारण ही उत्तर मुंबई में लगभग लावारिश से पड़े अनेक भूखंडों पर विकास की धारा दैदीप्यमान होती रही है। इस कड़ी में बोरीवली पश्चिम का प्रख्यात स्वातंत्र्यवीर सावरकर उद्यान, दहिसर का छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान , बोरीवली लिंक रोड पर झांसी की रानी मैदान सहित अनेकों उद्यानों का निर्माण कराने के साथ-साथ अनेक छोटे-मोटे भूखंडों को भी आरक्षित करवाकर नागरिकों के लिए ओपन जिम, व्यायाम शाला, बच्चों के खेलने के लिए आकर्षक पार्क और महापुरुषों के नाम से बनाए गए अनेक प्रकल्प सांसद गोपाल शेट्टी के कार्यकाल में ही और उनके ही प्रयास से बने हैं।

  मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से बन रहे इस वैदिक थीम पार्क में 10, 000 पौधे लगाकर पर्यावरण को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित करने की भी योजना है। इस थीम पार्क में साउंड के साथ अत्याधुनिक लेज़र शो, बच्चों के लिए विशेष रूप से निर्मित प्ले एरिया, मियावाकी जंगल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन विभाग, योग ,  ध्यान और साधना केंद्र जैसे अनेकों प्रकल्प इस साढ़े छ: एकड के भूखंड पर वैदिक  थीम पार्क बनने के साथ-साथ विकसित होने वाले हैं।

    इस अवसर पर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार , मुम्बई भाजपा सचिव यूनुस खान, भाजपा उत्तर मुम्बई के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के तेजतर्रार पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, दिलीप पंडित, बाबा सिंह तथा निखिल व्यास सहित उत्तर मुंबई के सभी विधायक गण, सभी पूर्व नगरसेवक , भाजपा के पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।