BJP द्वारा दहिसर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में 'स्वच्छता अभियान' का आयोजन

BJP द्वारा दहिसर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में 'स्वच्छता अभियान' का आयोजन

BJP द्वारा दहिसर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में 'स्वच्छता अभियान' का आयोजन

* संवाददाता

   दहिसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के प्रेरक आव्हान पर उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी और दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में उत्तर मुंबई भाजपा की प्रसिद्धि प्रमुख नीलाबेन सोनी ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया।

  दहिसर पश्चिम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में हुए स्वच्छता अभियान आयोजन में ठाकुर रामनारायण कॉलेज, (दहिसर-पूर्व) के एनएसएस के छात्रों ने भी सहयोग करते हुए इसे सफल बनाया।

     इनके साथ-साथ संकल्प योग केंद्र, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक, भाजपा वार्ड क्रमांक 8 के कार्यकर्ता तथा ग्रीन गार्डन ग्रुप के सदस्यों सहित कु. रिद्धि राठोड़ , भाविनी सुथार, सुशीला कोठारी, ऋषि करगुटकर, वैशाली त्रिवेदी तथा वंदना शानबाग  ने इस स्वच्छता अभियान में प्रशंसनीय योगदान दिया।

    इस अवसर पर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास तथा स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत की तख्तियों के साथ सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।