Uttar Bhartiya Sangh के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डॉ. किशोर सिंह

Uttar Bhartiya Sangh के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डॉ. किशोर सिंह

Uttar Bhartiya Sangh के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डॉ. किशोर सिंह

* संवाददाता

    मुंबई : उत्तर भारतीय संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बोरीवली के प्रख्यात समाजसेवी एवं व्यवसायी डॉ. किशोर सिंह को संघ की केंद्रीय कार्य समिति का उपाध्यक्ष और उत्तर मुंबई का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। 

   डॉ. किशोर सिंह ने इस नई जिम्मेदारी के लिए संतोष सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे उत्तर भारतीय संघ की विचारधारा और लोकप्रियता को समर्पित भावना के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 
     मुंबई के अनेक गणमान्य उत्तर भारतीय नागरिकों ने डॉ. किशोर सिंह को उत्तर भारतीय संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए  उन्हें बधाई दी है।