महिला उन्नति संस्था की जनपद - गौतम बुद्ध नगर इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ

महिला उन्नति संस्था की जनपद - गौतम बुद्ध नगर इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ

महिला उन्नति संस्था की जनपद - गौतम बुद्ध नगर इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ

* नोएडा ब्यूरो 

      नोएडा :  महिला उन्नति संस्था की जनपद - गौतम बुद्ध नगर इकाई की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कार्तिक कुंज सोसायटी डी ब्लॉक सेक्टर 44 ,  नोएडा जिला कार्यालय पर हुआ। इस बैठक में महिलाओं और बच्चियों की शिक्षा-सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने  के लिए कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी । 

  संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा ने संस्था द्वारा पूर्व में किये हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नये शिक्षण सत्र में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने हेतु अभियान चलाया जायेगा।
     जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह पर जागरूकता शिविर लगाये जाने की बात कही।
     बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह और पूजा अवाना ने कहा कि संगठन का विस्तार कर जल्द से जोड़ अभियान को गति दी जाएगी।

  बैठक के अंत में 'मिशन शक्ति' अभियान को घर-घर पहुंचाने हेतु  कल्पना भाटी को अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा देहात, ज्योति सक्सेना को उपाध्यक्ष नोएडा महानगर, रेखा सिंह राजपूत को सेक्टर 15 नोएडा अध्यक्ष  के पद पर मनोनीत किया गया ।

   मीडिया प्रभारी बंदना झा के अनुसार इस बैठक में को-ऑर्डिनेटर मनोज झा, अजय पाल भाटी प्रदेश सचिव,डॉ. ओमवीर सिंह बघेल प्रदेश महासचिव, मीना गौतम , उमा जैसवाल जिला उपाध्यक्ष, कुसुम पथरिया जिला उपाध्यक्ष, वीना अवाना तथा गुड़िया भदोरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।