हेल्थ एंड म्यूजिक एवार्ड 2023  से सम्मानित हुए डॉक्टर निमेष मेहता

हेल्थ एंड म्यूजिक एवार्ड 2023  से सम्मानित हुए डॉक्टर निमेष मेहता

हेल्थ एंड म्यूजिक एवार्ड 2023  से सम्मानित हुए डॉक्टर निमेष मेहता ...


* संवाददाता

       अँधेरी : हेल्थ एंड म्यूजिक एवार्ड 2023 का आयोजन अंधेरी के मेयर्स हॉल में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान  देने वाले नेत्र सर्जन डॉक्टर निमेष पी. मेहता को 'हेल्थ एंड म्यूजिक एवार्ड 2023' देकर सम्मानित किया गया।बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक दिलीप सेन द्वारा उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। 

    बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा अंग ( अवयव ) दान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाते हुए हजारों लोगों को प्रेरित करने में सफल रहे डॉक्टर निमेष मेहता को यह एवार्ड  प्रख्यात एनेस्थेटिक डॉक्टर अल्पा मेहता की उपस्थिति में प्रदान किया गया।