शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पान्डे ने थामा भाजपा का दामन ...

शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पान्डे ने थामा भाजपा का दामन ...

शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पान्डे ने थामा भाजपा का दामन ...

_भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में  पक्ष प्रवेश

* संवाददाता

        मीरा रोड : शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता,समाजसेवक शैलेश पांडे एवं पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पान्डे ने अपनी पार्टी शिवसेना को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है । भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में विधिवत भाजपा मुख्यालय महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में ये दोनों दिग्गज नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा मे शामिल हो गए।  इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्र तथा पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे।

   बता दें कि शैलेश पांडे की पत्नी पूर्व नगरसेविका रहीं हैं जिन्होंने हाल ही में देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन किया था। अब शैलेश एल पांडे भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
     शैलेश पांडे विद्यार्थी जीवन से ही पिछले 30 वर्षों  से समाजसेवा एवं राजनीति मे सक्रिय रहे हैं।कई वर्षो से राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों पर शिवसेना प्रवक्ता के रूप में लाइव डिबेट कर मुखरता एवं बेबाकी से अपने पार्टी की भूमिका रखते थे।

   उनकी धर्मपत्नी स्नेहा शैलेश पांडे , सन 2007 से मिरा भाईंदर महानगर पालिका की नगरसेविका रही हैं । शैलेश पांडे  गरीबों,मजदूरों ,शोषितों, पीड़ितों एवं आम नागरिको के हित मे कई जनांदोलन भी कर हैं।  जनता को उनका हक दिलाने के लिए वे सतत संघर्षशील रहते हैं और उत्तर भारतीय समाज के सर्वमान्य नेता के रुप में जाने जाते हैं।
    इसके साथ ही वे श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या जी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, महाराष्ट्र  स्टील उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष, उत्तर भारतीय समन्वय समिति के मुख्य संयोजक, संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष,
 संकल्प रिक्षा संघटना के अध्यक्ष,श्री महाराणा प्रताप एकता मंच के महासचिव ,राष्ट्रीय मज़दूर यूनियन के उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रवाद न्यूज़  के मुख्य  संपादक भी हैं। वे
कवि ,पत्रकार, सोश्यल एक्टिविस्ट,प्रखर देशभक्त वक्ता भी हैं।
शैलेश पान्डे के भाजपा मे जुड़ने से मिरा भाईंदर एवं ठाणे,मुंबई तथा पालघर जिले मे भाजपा और मज़बूत होगी।
        शैलेश  पान्डे के अनुसार उनके साथ सुरेश दुबे ,विनोद तिवारी, एड. अरुण दुबे ,अमरनाथ  तिवारी ,ओमप्रकाश पांडे  हरिओम , जितेंद्र प्रताप सिंह् ,विश्वनाथ तिवारी ,सुनिल  शोदे , एल आर पांडे , प्रेमचंद पाठक, बी एस पाठक,भोलानाथ गुप्ता,रविन्द्र तिवारी ,रामऊजागिर यादव,रामकेस वर्मा, युवा नेता अरविंद तिवारी,प्रभात दुबे, संजय गुप्ता,अनुज  यादव,सन्दीप शर्मा,नितिन ओझा,कृष्ण यादव,अभिषेक  दुबे,चंदन मंडराल, चौहान,अविनाश आदि अनेक शिवसेना पदाधिकारियों ने भाजपा मे प्रवेश किया।