अग्निशिखा मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

अग्निशिखा मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

अग्निशिखा मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

* संवाददाता

   ठाणे : साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के तत्वावधान में संस्था कार्यालय कोपरखैराने में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें विविध विधाओं और विविध रंगों से सजी इस गोष्ठी में करीब 25 कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ किया।

  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रिका व्यास तथा समारोह की अध्यक्ष अनीता रवि थीं । मंच का उत्कृष्ट संचालन वरिष्ठ कवि त्रिलोचन सिंह अरोड़ा ने किया।मंच को अपनी रचनाओं से गौरव प्रदान करने वाले कवि एवं कवयित्रियों थे नीरज ठाकुर, अलका पांडे,नंदलाल थापर ,पवन तिवारी, मंजू गुप्ता ,सेवा सदन प्रसाद, रामस्वरूप साहू, भारत भूषण शारदा, मदन गोपाल गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला , एन के मिश्रा,अनीता रवि,एस. रवि, रत्नेश पाठक,त्रिलोचन सिंह अरोड़ा,रवि यादव,ओम प्रकाश सिंह,ओम प्रकाश पांडे,बजरंगी लाल यादव और बी एल पाल। आयोजन के अंत में युवा कवि पवन तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।