इटावा समाज मुंबई का वार्षिकोत्सव संपन्न

इटावा समाज मुंबई का वार्षिकोत्सव संपन्न

इटावा समाज मुंबई का वार्षिकोत्सव संपन्न

_सुरेश मिश्र की कविताओं से हंस हंसकर दर्शक हुए लोटपोट

* संवाददाता

       बोरीवली ( मुंबई ) :  इटावा समाज, मुंबई' का वार्षिकोत्सव अमर बैंक्वेट हॉल, बोरीवली (पश्चिम) मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। सुभाष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में हास्य कवि सुरेश मिश्र एवं कवयित्री मधुश्रृंगी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को हंसा हंसकर लोटपोट कर दिया।

   इस अवसर पर आईआईटी मुंबई के पूर्व प्रमुख डाक्टर शिव कुमार ओझा, प्रतिष्ठित उद्योगपति प्रेम नारायण काबरा, भवन निर्माता एवं समाजसेवी राजेश दिवाकर, समाजसेविका श्रीमती उमा पोरवाल तथा साहित्यानुरागी असीम चेतन का शॉल श्रीफल से सत्कार किया गया।

   आयोजन में ओम प्रकाश गुप्ता को 'इटावा समाज मुंबई' का नया अध्यक्ष चुना गया।

   कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्य क्रान्ति कुमार, प्रमोद शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, विजय जैन, शैलेश कुशवाहा, श्रद्धानंद वाजपेई, अरविंद पोरवाल ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्षता कर रहे सुभाष चतुर्वेदी ने लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य सभी वक्ताओं ने भी इटावा के सभी लोगों को संस्था से जुड़ने का आवाहन किया। अंत में विजय जैन ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।