अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  एस.आर.पी.एफ. जवानों ने योगीराज भारतेंदु के साथ किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  एस.आर.पी.एफ. जवानों ने योगीराज भारतेंदु के साथ किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  एस.आर.पी.एफ. जवानों ने योगीराज भारतेंदु के साथ किया योगाभ्यास...

* अमित मिश्रा


      अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  मुम्बई में एस.आर.पी.एफ ( गट क्रमांक-आठ ) सूर्या महल, गोरेगांव द्वारा आयोजित तथा श्री हरि नारायण सेवा संस्थान मुंबई द्वारा संचालित योग दिवस का अनूठा आयोजन सम्पन्न हुआ।

  योग दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। योगीराज भारतेंदु ने पांच महामंत्र का संगीतमय उद्घोष करने के उपरांत योग का सम्पूर्ण कार्यक्रम संपादित किया।

  इस आयोजन में महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने एक साथ योग किया । 

  योगीराज द्वारा छेड़ी गई बांसुरी की धुन के साथ ध्यान करना इस  आयोजन का सराहनीय पक्ष रहा, जो योग तथा ध्यान करनेवाले जांबाजों पर विशेष छाप छोड़ गया।इस अवसर पर मराठी गीत "शोधिसी मानवा"की प्रस्तुति ने भी लोगों का मन मोह लिया।

   योगीराज भारतेंदु ने प्राणायाम में  उल्टी सांस-सीधी सांस की महत्ता बताकर सबका मार्गदर्शन किया। अंत में माउथ ऑर्गन द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत कर योग-दिवस आयोजन का समापन किया गया।