मुंबई में गांधी जी की प्रतिमा समक्ष कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में किया मौन सत्याग्रह

मुंबई में गांधी जी की प्रतिमा समक्ष कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में किया मौन सत्याग्रह

मुंबई में गांधी जी की प्रतिमा समक्ष कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में किया मौन सत्याग्रह ...


* अमित मिश्रा

      मुंबई : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगे सारे आरोप झूठे और गलत हैं तथा इसके पीछे बीजेपी का पूरा हाथ बताते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले तथा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस ने जबरदस्त मौन प्रदर्शन किया ।

   कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसा कोई गंभीर अपराध नहीं किया था कि उनकी लोकसभा की सदस्यता ही छीन ली जाती। राजनीतिक द्वेष के चलते राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई और फिर उनकी संसद की सदस्यता को रद्द करवाने के बाद उन्हें बेघर भी कर दिया गया। कांग्रेस के नेताओं ने इसी के विरोध स्वरूप बुधवार को मौन सत्याग्रह किया था। 

  मौन सत्याग्रह आंदोलन स्थल से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाना पटोले ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस का आज एक दिवसीय मौन सत्याग्रह भले ही खत्म हो जाएगा लेकिन अब संपूर्ण राज्य भर में भाजपा की पोल खोलने की लड़ाई शुरू होगी। 

  इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष विधायक वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्य के लिए है। मौन में बहुत बड़ी शक्ति है, यह महात्मा गांधी द्वारा दिया गया अहिंसा का महान हथियार है। हम सत्य, सद्भावना और अहिंसा की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर रही है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को बचाए रखने के लिए हमारा संघर्ष जारी है और हम सबके साथ मिलकर यह लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे।
   बता दें कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस की ओर से बुधवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने इस मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया था। 

   बेहद शांतिपूर्ण रहे इस मौन सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, विधान परिषद में समूह नेता सतेज पाटिल, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक वर्षा गायकवाड, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, चरणजीत सिंह सप्रा, पूर्व सांसद हुसैन दलवई, डॉ. भालचंद्र मुणगेकर, संजय निरुपम, विधायक भाई जगताप, अभिजीत वंजारी, राजेश राठौड़, विधायक रोहित पवार, राजेश निर्मल, कमलेश शेट्टी, उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कालू बुधेलिया तथा उत्तर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।