उत्तर मुंबई में सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर को

उत्तर मुंबई में सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर को

उत्तर मुंबई में सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में गीता जयंती के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर को


* संवाददाता

   बोरीवली : दिसंबर 2021 में सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा में सदन के पटल पर श्रीमद्भगवद्गीता अभ्यासक्रम को स्कूली पाठ्यक्रम में समाविष्ट करने की मांग रखी थी। प्रशासन, स्कूलों में इस शिक्षण विषय के लिए अमल करता उसके पूर्व ही उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक संगठनों की मदद से भिन्न-भिन्न स्थानों पर गीता अभ्यासक्रम की शिक्षा / पठन-पाठन का शुभारंभ कर दिया। इस पूर्ण आयोजन के लिए उन्होंने
"श्रीमद्भगवद्गीता शिक्षा अभियान समिति" का गठन भी किया। इस समिति के अध्यक्ष मनोनीत किये गए तेजतर्रार भाजपा नेता डॉ.योगेश दुबे । 
  डॉक्टर योगेश दुबे ने मीडिया को बताया कि "इस्कॉन संस्थान के श्री कृष्णभजन दास जी की मधुर वाणी से श्रीमद्भगवद्गीता का अभ्यासक्रम उत्तर मुंबई में सुचारू रूप से पिछले दो वर्ष तक चला। बाल वर्ग, युवावर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक , सभी वय के नागरिकों ने प्रत्येक शनिवार को उपस्थित रहकर सफलतापूर्वक जारी रहे श्रीमद्भगवद्गीता अभ्यासक्रम में भाग लिया और सम्पूर्ण अठारह अध्याय तक का अभ्यासक्रम पूर्ण किया।
     डॉ.योगेश दुबे ने आगे बताया कि " बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि रामायण तथा महाभारत को स्कूली शिक्षा में समाविष्ट करने के प्रस्ताव को नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने मान्यता दे दी है।अतः सांसद गोपाल शेट्टी  द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के स्कूली शिक्षा में समावेश करने के प्रस्ताव को यश प्राप्त हुआ है। 
    आगामी 23 दिसंबर 2023, शनिवार को गीता जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं दिव्य महोत्सव का आयोजन  कांदिवली (पश्चिम) के पोईसर जिमखाना में सायं 6.00 बजे से होगा। इस्कॉन संस्थान के स्वामी श्री कृष्ण भजन दास जी एवम् पुष्टि मार्ग भूलेश्वर, मोटा मंदिर के गोस्वामी 108 राजकुमार महाराज श्री, श्रीमद्भग्वदगीता जयंती महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर नृत्य साम्राज्ञी पद्मश्री डॉ.सितारा देवी की सुपुत्री डॉ.जयंती माला  श्री कृष्ण लीला का भव्य और चित्ताकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 
  डॉ. योगेश दुबे ने आगे कहा कि "सांसद गोपाल शेट्टी के हम शतश: आभारी हैं कि श्रीमद्भगवद्गीता जैसे वैश्विक ग्रंथ के अभ्यासक्रम से उन्होंने सबको  जोड़ा। आज उनकी इस संकल्पना के कारण उत्तर मुंबई के सैकड़ों घर-परिवारों तक श्रीमद्भगवद्गीता विराजमान हुई है।आनेवाली पीढ़ी को आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक धरोहर विरासत में उपलब्ध हो इन विचारों के साथ गीता जयंती महोत्सव में पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, करुणाकर शेट्टी और श्रीमद्भगवद्गीता शिक्षा अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ.योगेश दुबे ने सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।