जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित श्री रामकथा में उनके वन गमन की मार्मिक कथा सुनकर विह्वल हुए भक्तगण

जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित श्री रामकथा में उनके वन गमन की मार्मिक कथा सुनकर विह्वल हुए भक्तगण

जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित
श्री रामकथा में उनके वन गमन की मार्मिक कथा सुनकर विह्वल हुए भक्तगण

* संवाददाता

     मीरा रोड : जनकल्याण संस्था द्वारा मीरारोड के शांति नगर स्थित सर्वेश्वर शांति हिंदू मंदिर प्रांगण में चल रही श्री रामकथा के छठवें दिन व्यास पीठ से कथावाचक वर्षा नागर ने राम वन गमन की करुण कथा सुनाई। इससे पूर्व, कैकेयी-मंथरा संवाद, कोप भवन, राजा दशरथ वियोग आदि मार्मिक विषयों पर प्रकाश डाला। 


    इस अवसर पर कथा वाचक वर्षा नागर ने प्रभु श्री राम की आज्ञाकारी भूमिका और लक्ष्मण के भातृत्व भाव का विधिवत बखान किया। वन गमन की कारुणिक कथा सुन पांडाल में उपस्थित राम भक्तों की आंखें डबडबा उठी। 
    इस कथा में संस्था के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण दुबे और उनकी टीम के तमाम पदाधिकारी व्यवस्था सभाल रहे हैं।

   इस दौरान उपाध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्रा, बीएम शुक्ला, तारकेश्वर मिश्रा, महासचिव सुशील दुबे, प्रवक्ता राधेश्याम पांडेय, कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष  राकेश दुबे, सचिव प्रेमचंद चौबे, राधेश्याम मिश्रा, कमलेश दुबे, संग्राम सिंह, रावेंद्र दुबे, संगठन सचिव विनयप्रकाश दुबे, दीपक जायसवाल, गुड्डू तिवारी, प्रचार-प्रसार सचिव सुरेश निषाद, रामानुज शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीशंकर तिवारी, नवीन सिंह, सुमित सिंह, चेतन उपाध्याय और विशेष सहयोगी जेएल श्रीवास्तव और मनोज दुबे आदि अपने अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 

        पूर्व नगरसेवक मनोज दुबे ने बताया कि 27 नवंबर से शुरू यह रामकथा सप्ताह का समापन 5 दिसंबर को भजन संध्या, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद के साथ होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से भारी संख्या में पहुंच कर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाने की अपील की है।