जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा ध्वजारोहण

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा ध्वजारोहण

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा ध्वजारोहण

_हम मिलकर रहेंगे तभी देश मजबूत होगा – जिलाधिकारी 

* जौनपुर संवाददाता

     जौनपुर: जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा  द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों व आम जनमानस को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।  जिलाधिकारी द्वारा जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। जिलाधिकारी झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं संभ्रांत जनों को संबोधित किया।

  अपने संबोधन जिलाधिकारी ने कहा कि हमें मिलकर आपस में एक होकर रहने की आवश्यकता है तभी भारत देश मजबूत होगा। 14 अगस्त को विभाजन का ' विभीषिका स्मृति दिवस' इसलिए मनाया जाता है ताकि हमें यह हमेशा याद रहे कि आपसी लड़ाई से अपनी ही क्षति होती है।

  उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की सेवा करते हैं, हमारी रक्षा करते हैं अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि हम शहीदों का तो सम्मान करते हैं और हमें उनकी भावनाओं का आदर भी करना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। आज बड़ी संख्या में जो भी पौधारोपण किए जा रहे हैं, इनकी देखभाल करने की आवश्यकता है। बिना हरियाली के जीवन संभव नहीं है अतः संकल्प लेना चाहिए कि हम अनवरत पौधारोपण अवश्य करेंगे तथा अपने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।