नवरात्रि मंडल की महिलाओं ने किया नगरसेविका वंदना विकास पाटिल का सत्कार

नवरात्रि मंडल की महिलाओं ने किया नगरसेविका वंदना विकास पाटिल का सत्कार

नवरात्रि मंडल की महिलाओं ने किया नगरसेविका वंदना विकास पाटिल का सत्कार

* संवाददाता

       भाईंदर : नवरात्रि उत्सव के आठवें दिन मीरा भाईंदर की लोकप्रिय शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल ने भाईंदर पूर्व के इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स स्थित न्यू सूर्या–विधि अपार्टमेंट द्वारा स्थापित की गई दिव्य और भव्य देवी माता की मूर्ति के दर्शन किए।

    इस अवसर पर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। श्रीमती पाटिल ने कहा कि समर्पित भावना के साथ वे वार्ड का विकास कार्य करती रहेंगी। विधि अपार्टमेंट के सचिव अनिकेत पाटिल ने सोसाइटी के नागरिकों की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया।