मीरा भायंदर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा सम्मानित

मीरा भायंदर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा सम्मानित

मीरा भायंदर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा  सम्मानित

*  संवाददाता

      मीरा रोड : भारतीय जनता पार्टी, मीरारोड मंडल द्वारा भाजपा जनसंपर्क सेवालय , संस्कृति-1,  मीरारोड (पूर्व) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मीरा भायंदर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान किया गया।

   इस अवसर पर बोलते हुए किशोर शर्मा ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का पूरे मनोयोग के साथ निर्वहन करेंगे।

  इस मौके पर जिला, मंडल, प्रभाग के पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक ,पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

   अंत में कार्यक्रम के संयोजक तथा बीजेपी मीरा रोड मंडल के पूर्व अध्यक्ष नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने मंडल की तरफ से किशोर शर्मा को बधाई देते हुए  समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।