प्रकृति संरक्षण और पौधारोपण का संदेश देते पर्व हरेला के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

प्रकृति संरक्षण और पौधारोपण का संदेश देते पर्व हरेला के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

प्रकृति संरक्षण और पौधारोपण का संदेश देते पर्व हरेला के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

* अमित मिश्रा

    भारतीय संस्कृति में हर त्योहार प्रकृति और ऋतुओं से जुड़ा हुआ है।  प्रकृति संरक्षण के लिए सभी को वृक्षारोपण व कृषि संरक्षण का संदेश देते उत्तराखंड के लोक उत्सव हरेला पर्व के अवसर पर स्व.  श्री.गोपीनाथ मुंडे शक्ति मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   उत्तराखंड मूल के शांतिप्रिय और प्रकृति प्रेमी नागरिकों सहित उत्तर मुंबई के कई दिग्गजों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

   इस अवसर पर दहिसर की महिला विधायक मनीषा ताई चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, उत्तराखंड प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती यशोदा रावत, मुंबई उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं , श्रीधर पाटिल, नीलाबेन सोनी, भारती भोईर, स्वप्निल जाधव तथा जीतू देसाई सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।