मल्लखांब लव संस्था आयोजित "अजिंक्यतारा कप मल्लखांब टूर्नामेंट 2023" का सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन

* अमित मिश्रा

         बोरीवली : मल्लखांंब लव संस्था द्वारा स्व. दत्ताराम दुदम की स्मृति में "अजिंक्यतारा कप मल्लखांब टूर्नामेंट 2023" का आयोजन सुविद्यालय स्कूल, परांजपे नगर, वजीरा नाका बोरीवली में किया गया।  

   इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और हरप्रकार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने किया गया।

   सांसद श्री शेट्टी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि लगभग पाँच सौ बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है।  इस प्रतियोगिता के लिए सभी प्रतियोगी बच्चों और आयोजकों  को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

     सांसद गोपाल शेट्टी ने आगे कहा कि "उत्तर मुंबई के लगभग हर खेल के खिलाड़ी और आयोजक सचमुच ही जोश में हैं और बड़ी मेहनत से विभिन्न तरह का टूर्नामेंट लगातार आयोजित करते जा रहे हैं। खेल और खिलाड़ियों की प्रगति और उत्तम भविष्य के लिए यह सराहनीय कदम है।"

   उद्घाटन अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ पोइसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी के अलावा भारी संख्या में खिलाड़ी , उनके अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।