प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चांदीवली में लगा रक्तदान शिविर .....

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चांदीवली में लगा रक्तदान शिविर .....

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चांदीवली में लगा रक्तदान शिविर .....

* संवाददाता

           मुंबई : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चांदीवली  स्थित पिंपलेश्वर हनुमान मंदिर के सामने ,मिलिंद नगर में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

   कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि रक्तदान श्रेष्ठदान है , इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

   उन्होंने आगे बताया कि सांसद पूनम महाजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव तथा मुंबई प्रभारी गौरव गौतम, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के मार्गदर्शन में आयोजित इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम में उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष तथा नगरसेवक सुसान गोपाल सावंत , चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक प्रकाश देवजी मोरे, वार्ड अध्यक्ष राजू राय, अनिल शुक्ला, भूराराम कुंभार, राजेश शुक्ला, राकेश यादव ,सुरजन सिंह, सुमेर राजपुरोहित, विनोद करकेरा, नीतू त्रिपाठी, प्रवेश यादव, सुनील सिंह समेत अनेक मान्यवर  उपस्थित रहे।

    शिविर में एकत्रित हुई रक्त बोतलों को संत निरंकारी ब्लड बैंक, विलेपार्ले को दिया गया।