भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री आवास वर्षा जाकर विघ्नहर्ता का किया दर्शन

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री आवास वर्षा जाकर विघ्नहर्ता का किया दर्शन

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री आवास वर्षा जाकर विघ्नहर्ता का  किया दर्शन

* संवाददाता

       मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा पर उपस्थित होकर वहां स्थापित की गई विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की दिव्य मूर्ति का पूर्णभक्ति भाव से दर्शन किया।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर शॉल और फूलों के गुलदस्ते से उनका स्वागत किया, साथ ही उन्हें गणराया की मनमोहक मूर्ति देकर सम्मानित भी किया।

 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद गोपाल शेट्टी , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, विधायक एड.आशीष शेलार, विधायक प्रवीण दरेकर, सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वृषाली श्रीकांत शिंदे आदि उपस्थित रहे।

   भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की मूर्तियों  का दर्शन करने के बाद पुणे रवाना हो गए । मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मुंबई आगमन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अनेक मंत्री तथा विधायक उपस्थित थे।