उत्तर भारतीय भवन के गेस्ट हाउस में कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए संजय सिंह ने दिया 5 लाख का चेक

उत्तर भारतीय भवन के गेस्ट हाउस में कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए संजय सिंह ने दिया 5 लाख का चेक

उत्तर भारतीय भवन के गेस्ट हाउस में कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए संजय सिंह ने दिया 5 लाख का चेक

* संवाददाता

    मुंबई : उत्तर भारतीय संघ कार्य समिति समिति की बैठक में उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने उत्तर भारतीय भवन के गेस्ट हाउस में कैंसर कक्ष बनाने के लिए अपने पिता शम्भूनाथ रामलखन सिंह और माता कमला शम्भूनाथ सिंह के नाम पर 5 लाख रुपए का चेक संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह को सौंपा।

   उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबू आर एन सिंह ने संघ भवन में कैंसर मरीजों के लिए गेस्ट हाउस बनाने का संकल्प लिया था वह कार्यसमिति के सामूहिक प्रयास  से पूरा हुआ। अब इसके गेस्ट हाऊस में कैंसर पीड़ितों के लिए कक्ष की स्थापना की जाने वाली है, जिसके लिए समाजसेवी संजय सिंह ने यह दान राशि सौंपी।

   इस बैठक में  कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह , महामंत्री नंदलाल उपाध्याय , उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी , बी. डी. सिंह, रमेश बहादुर सिंह, सूर्य नारायण तिवारी , देवेंद्र तिवारी , ओ.पी. सिंह , बैजनाथ मिश्रा , सी.वी. सिंह  , संजय ओझा, प्रहलाद पांडे, राजेश सिंह, अंतेश सिंह , सीताराम यादव,  ध्रुव नारायण पांडे , शिवदत्त सिंह तथा सचिन हेडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

   उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संजय सिंह के उत्तर भारतीय संघ में किए गए कार्यों को सराहा और दान देने के लिए आभार व्यक्त किया