भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने की सांसद गोपाल शेट्टी से सदिच्छा भेंट

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने की सांसद गोपाल शेट्टी से सदिच्छा भेंट

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने की सांसद गोपाल शेट्टी से सदिच्छा भेंट ....


* अमित मिश्रा

   बोरीवली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी ने विशिष्ट व्यक्ती संपर्क कार्यक्रम अंतर्गत उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी से सदिच्छा भेंट की।

  अपने मुंबई प्रवास के दौरान शिवप्रकाश जी , उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी के जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। 

   इस अवसर पर उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद श्री शेट्टी ने शाल पुष्प गुच्छ और  स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की प्रतिमा देकर शिवप्रकाश जी का हार्दिक स्वागत किया। तदुपरांत दोनों वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान राजनीति पर देर तक विचार मंथन किया।

   इस दौरान सांसद के जनसंपर्क कार्यालय में सांसद गोपाल शेट्टी और शिवप्रकाश जी के साथ संजय उपाध्याय, उत्तर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष गणेश खणकर, दिलीप पंडित तथा बाबा सिंह आदि भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।