मालाड सहित उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सांसद गोपाल शेट्टी का यलगार

मालाड सहित उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सांसद गोपाल शेट्टी का यलगार

 मालाड सहित उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सांसद गोपाल शेट्टी का यलगार


_ मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर की "सीधी बात "


* अमित मिश्रा


            मुंबई : उत्तर मुंबई और विशेष रूप से मांलाड की सड़कों, पुलों और विभिन्न नागरिक समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

   इस कड़ी में मुंबई मनपा आयुक्त  इकबाल सिंह चहल के सदन में लगभग सभी विभागों के मनपा अपर आयुक्त, उपायुक्तों और अन्य वरिष्ठ मनपा अधिकारियों के साथ श्री शेट्टी ने संयुक्त बैठक की।

     इस बैठक में अपर नगर आयुक्त (परियोजना) श्री.  वेलरासु और अतिरिक्त नगर आयुक्त, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं श्री संजीव कुमार, विभिन्न अन्य उपायुक्त और महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

    सांसद  श्री गोपाल शेट्टी ने उत्तर मुंबई के करीब 17 कामों पर इस बैठक में सवाल उठाए और जल्द से जल्द इन प्रश्नों के निराकरण और ठोस हल के लिए अपनी तर्क संगत बात रखी।  

  इस बैठक में सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ यूनुस खान और विनोद शेलार उपस्थित थे ।