राष्ट्रीय फेरीवाला नीति को लागू करने की मांग : एमएलसी राजहंस सिंह के नेतृत्व में मनपा आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल 

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति को लागू करने की मांग : एमएलसी राजहंस सिंह के नेतृत्व में मनपा आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल 

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति को लागू करने की मांग : एमएलसी राजहंस सिंह के नेतृत्व में मनपा आयुक्त से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल 

* संवाददाता

       मुंबई : राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू करते हुए सभी पात्र फेरीवालों को लाइसेंस दिए जाने की मांग को लेकर विधान परिषद सदस्य श्री राजहंस सिंह के नेतृत्व में मुंबई भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मुंबई के आयुक्त श्री इकबाल सिंह चहल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

       इस प्रतिनिधिमंडल में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, रमाकांत गुप्ता, आदित्य दुबे तथा आजाद हॉकर्स संघ के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह का समावेश था।

     मनपा आयुक्त को सौंपें गए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 1 मई 2014 को फेरीवाला अधिनियम बनाकर राज्य सरकारों को इस पर अमल करने का आदेश दिया था। परंतु मुंबई महानगरपालिका इस अधिनियम को लागू करने में उदासीन बनी रही। वर्ष 2014 में मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला था कि मुंबई में 128443  फेरीवाले हैं। इस संबंध में मुंबई की 24 वार्ड कार्यालयों में 99 हजार 435 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। मुंबई महानगरपालिका ने इसके लिए फेरीवाला समिति तथा 7 परिमंडल समितियों का गठन किया था। आवश्यक छानबीन के बाद 15 हजार 361 फेरीवालों को पात्र घोषित किया गया था। मुंबई के 404 रास्तों पर 30 हज़ार 832 फेरीवालों की जगह निश्चित की गई। परंतु आज तक इस रास्तों पर पात्र फेरीवालों का पुनर्वसन नहीं हो पाया।

      भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त श्री इकबाल सिंह चहल से राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर पात्र फेरी वालों को लाइसेंस देकर उनका पुनर्वसन करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि  यदि मुंबई महानगरपालिका ने राष्ट्रीय फेरीवाला नीति को लागू नहीं किया तो असंतुष्ट फेरीवालों का सड़क पर उतरकर आंदोलन करना तय है। फेरीवालों के साथ भाजपा भी उनके न्याय की लड़ाई में शामिल होगी।