BMC शिक्षक कवि सम्मेलन एवम् मुशायरा का हुआ शानदार आयोजन

BMC शिक्षक कवि सम्मेलन एवम् मुशायरा का हुआ शानदार आयोजन

BMC शिक्षक कवि सम्मेलन एवम् मुशायरा का हुआ शानदार आयोजन ...

* संवाददाता

      करी रोड ( मुंबई ): गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षणाधिकारी कार्यालय त्रिवेणी संगम, करी रोड स्थित सभागार में बीएमसी के स्थापना दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। उप शिक्षणाधिकारी (प्रभारी) निसार खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मनपा शिक्षण विभाग के करीब पचपन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। समय और योग्यता को देखते हुए उनमें से चौदह रचनाकारों को रचनाएं पढ़ने का अवसर मिला। इसमें कुछ नामचीन विभागेतर कवियों और शायरों को भी आमंत्रित किया गया था।

   हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। एकनाथ आव्हाड,हामिद इकबाल सिद्दीकी,जाकिर खान जाकिर और यूसुफ दीवान ने भी अपनी शायरी से खूब दाद बटोरी और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  इस अवसर पर शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल और राजू तडवी ने भी अपने कलाम कहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन शनिवार को रखना चाहिए ताकि हम सब इसका भरपूर आनंद ले सकें।

  उप शिक्षणाधिकारी कीर्ति कुडवे, श्रीमती ममता राव, उप शिक्षणाधिकारी (प्रभारी) निसार खान, अधीक्षक मुख्तार शाह ने भी मंच से मार्गदर्शन पर किया।

  मुशायरा -कवि सम्मेलन में राज्य पुरस्कार के लिए घोषित डाक्टर पूनम शिंदे,नागेश पांडेय,सुनील नाटेकर,आशा ब्राह्मणे,रंजना पाटिल, श्रीराम यादव, चंद्रकांत पांडेय, मकसूद, रिजवाना कुरेशी, मोहसिन साहिल और अमोल पाटिल आदि कवियों और शायरों ने काव्यपाठ किया।

 कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र सावंत और सैय्यद खालिद ने किया। अंत में  निसार खान उपशिक्षणाधिकारी (प्र) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।