भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

* अमित मिश्रा

      कांदिवली : भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद द्वारा आयोजित सभा, भव्य सम्मान समारोह एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

      चारकोप विधान सभा झोपड़पट्टी जनता परिषद सेल के  एडवोकेट अशोक कुमार सिंह द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित इस समारोह का आयोजन मुंबई महानगरपालिका शाला, गणेश नगर ,चारकोप ,कांदिवली पश्चिम में  किया गया था।

       सद्भावना, जोश और उत्साह से भरे इस शानदार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हजारों नागरिकों को उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने सम्बोधित किया। 

    इस अवसर पर सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ मुंबई  सचिव युनुस खान, वार्ड क्रमांक 31 के पुर्व नगरसेवक व गट नेता कमलेश यादव , मुंबई मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश चौहान, बाबा सिंह  तथा झोपड़पट्टी जनता परिषद के सभी पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता उपस्थित थे।