सांसद गोपाल शेट्टी ने मुंबई दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का किया भव्य सत्कार

सांसद गोपाल शेट्टी ने मुंबई दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का किया भव्य सत्कार

सांसद गोपाल शेट्टी ने मुंबई दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का किया भव्य सत्कार ....


 * अमित मिश्रा


       बोरीवली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ( जे. पी. नड्डा)  के मुंबई आगमन के दौरान उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने उनका स्वागत किया ।

    बोरीवली के अटल स्मृति उद्यान, महानगर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने शिंपोली में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत किया। इस बेमिसाल स्नेहिल स्वागत समारोह से श्री नड्डा  बेहद अभिभूत नजर आए। उन्होंने संसद रत्न सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा उत्तर मुंबई में किए गए जनहित के कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।

     इस विशेष मौके पर सांसद गोपाल शेट्टी के अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशिष शेलार,  उप नगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     इसी आयोजन में सांसद गोपाल शेट्टी ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर स्वागत किया।