मुंबई अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने किया बीजेपी मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन 

मुंबई अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने किया बीजेपी मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन 

मुंबई अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने किया बीजेपी मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन 

* संवाददाता

            मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष विधायक एड. आशीष शेलार ने आज पंप हाउस स्थित ड्रीमक्स वेगा टावर के तल मंजिल पर आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर अंधेरी पूर्व विधानसभा मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर  पूर्व राज्य मंत्री संजय उपाध्याय, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष संतोष मेढ़ेकर, पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत, जिला महामंत्री मुरजी पटेल (काका), पूर्व नगर सेविका संध्या सुनील यादव, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री तथा पूर्व नगरसेविका केसरबेन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

   अंत में कार्यक्रम के निमंत्रक अशोक पांडे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।