इस नई प्रतिभा को ब्रेक दे रही हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह 

इस नई प्रतिभा को ब्रेक दे रही हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह 

इस नई प्रतिभा को ब्रेक दे रही हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह 


* भोजपुरिया  रिपोर्टर


        भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में नई लड़कियों को ब्रेक देने का श्रेय अक्सर दिग्गज कलाकारों को लेते हुए आपने सुना होगा। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई बड़ी अभिनेत्री एक प्रतिभाशाली नए लड़के को ब्रेकदेने वाली है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह की जो एक नए सिंगर रत्नेश सिंह को ब्रेक दे रही हैं।

   रत्नेश, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के उभरते हुए सिंगर हैं। अक्षरा उन्हें भूषण कुमार की प्रतिष्ठित म्युजिक कंपनी टी-सीरीज से लॉन्च कर रही हैं। रत्नेश सिंह को अक्षरा , सावन स्पेशल गाने से दुनिया के सामने ला रही हैं। 

   अक्षरा का मानना है कि हर प्रतिभा को एक उड़ान मिलनी चाहिए। हर प्रतिभाशाली कलाकार को मुक्कमल मंच मिलना चाहिए। मैं आज यही कर रही हूँ। रत्नेश बेहद अच्छा गाते हैं। यह आप सबों को भी पता चल जाएगा कि इंडस्ट्री को एक अद्भुत कलाकार मिलने वाला है, जब टी-सीरीज का यह गाना रिलीज होगा। इसके अलावा भी रत्नेश सिंह के कई सुरीले गाने आनेवाले दिनों में लोगों के समक्ष होंगे। रत्नेश उन गानों की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं। 

    बताते चलें कि अक्षरा सिंह इन दिनों बाबा मोशन पिक्चर की फिल्म ‘डार्लिंग’ कर रही हैं, जिसमें वे राहुल शर्मा के साथ नजर आनेवाली हैं। ये वही राहुल शर्मा हैं जो अब तक बॉलीवुड में कई सराहनीय प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं, लेकिन निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने उन्हें अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी में लॉन्च करने का फैसला किया ।