ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन : बाहर बारिश, भीतर काव्य फुहारों में भीगते रहे श्रोता

* संवाददाता

मुंबई : साहित्य जगत की प्रतिष्ठित संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की मासिक सभा व काव्यगोष्ठी का आयोजन दक्षिण मुंबई के कालबादेवी स्थित महाराजा भोग रेस्टोरेंट्स में हुआ। इसमें प्रख्यात साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा के अलावा मुंबई की अनेक जानी-मानी कवियित्रियां उपस्थित हुईं। इस आयोजन में सुभद्रा कुमारी चौहान, नीरज तथा हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविताओं का पाठ किया गया। बाहर उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी और भीतर लोग काव्य फुहारों में भीगते और काव्य सागर में डूबते उतारते रहे। जैसे समय वहीं थम सा गया था।

     इस अवसर पर प्रभा लोढ़ा, लता सोलंकी, संगीता भ्रदिया, इंदिरा खिमसरा, मुदिता अग्रवाल, हीना पारेख, रेखा दोषी ,सरोज जैन, सरोज कोठारी, रीना भंडारी , मीना सुंदेशा ,प्रेमा बागरी ,चंदा श्री ,चंदा चोपड़ा, कांता बर्मेचा, बरखा पिंचा, गीता सोनी , देवीना शाह, निर्मला भलदोटिया, कला जैन तथा मीना बाफना ने काव्य पाठ किया।अंत में डॉ मंजू लोढ़ा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। 
बता दें कि संस्था 12 वर्ष पुरानी है और डॉ मंजू लोढ़ा इसकी संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।