मालाड-गोविंद नगर के नागरिकों को मैदान दुरुस्तीकरण और स्ट्रीट लाइटों का तोहफा : सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण

* अमित मिश्रा

    मालाड-पूर्व के गोविंद नगर तथा आसपास रहनेवालों को मानसून से पूर्व ही यहां के प्रमुख मैदान के दुरुस्तीकरण के साथ-साथ अच्छी स्ट्रीट लाइटों का तोहफा मिल गया है। अब यहां के लोगों को मैदान में आवागमन की न कोई असुविधा होगी और न ही यहां पर अंधकार नजर आएगा। उच्च स्तर की स्ट्रीट लाइटों से ये परिसर जगमगा उठा है। 

बता दें कि सांसद श्री गोपाल शेट्टी के प्रयत्नों से ' संजय गांधी मैदान' का दुरुस्तीकरण और स्ट्रीट लाइट का काम (अपर गोविन्द नगर, मालाड-पूर्व ) में किया जा चुका है। जिसका लोकार्पण सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया। इससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। स्थानीय नागरिकों में इसकी प्रसन्नता है। 

इस लोकार्पण समारोह में सांसद श्री शेट्टी के  साथ कांदिवली-पूर्व विधान सभा के भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, मुंबई सचिव विनोद शेलार, उत्तर मुंबई सचिव सिद्धार्थ शर्मा, पुर्व नगरसेविका संगीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष अप्पा बेलवलकर, वार्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के अलावा मंडल और वॉर्ड के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।