एमएमयू के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जाधव का किया गया अभिनंदन

एमएमयू के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जाधव का किया गया अभिनंदन

एमएमयू के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जाधव का किया गया अभिनंदन

* संवाददाता

        मुंबई :  बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन,मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जाधव का कामगारों एवं कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद भार संभालने के उपलक्ष्य में तथा भविष्य में कामगारों के पक्ष में सराहनीय कार्य करने हेतु अभिनंदन किया। सैकड़ों की संख्या में मनपा कर्मचारियों एवं कामगारों की उपस्थिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अशोक जाधव के कार्यों तथा उपलब्धियों को सबके समक्ष रखते हुए उनका सम्मान किया तथा भविष्य में नवनियुक्त अध्यक्ष की भूमिका में जाधव सभी के हितार्थ सराहनीय कार्य करेंगे इस मनोकामना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

     नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी के शब्दों का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया कि मैं पूर्व अध्यक्ष जॉर्ज फर्नांडिस,शरद राव एवं सुखदेव काशीद के कदमों का अनुसरण करूंगा तथा आप सभी के मांगों को पूरा करूंगा, यह वचन लेता हूं।

    इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में सर चिटणीस वामन कविस्कर, सहायक सरचिटणीस शैलेंद्र खानविलकर, चिटणीस अमर पाटील, वैभव सुथार, संगठक गौरव निंबालकर, प्रफुल्लता दलवी, संदीप भरणकर, प्रवीण कदम, विनय कुमार शर्मा, रविंद्र पगारे, मधुकर घूमे, डी.के. जाधव, आनंद शेट्टी, सुनील जाधव तथा तेजस नांदिवडेकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।