अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ मचा रहा है धमाल

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ मचा रहा है धमाल

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ मचा रहा है धमाल


  * भोजपुरिया रिपोर्टर

             युवा दिलों पर राज करते स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ भोजपुरी म्युजिक वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है। कल्लू का यह गाना एस आर के म्युजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यह गाना जीजा और साली के बीच के संवाद पर आधारित है। इस गाने का म्युजिक वीडियो बेहद हाई टेक नजर आ रहा है, जिसमें कल्लू और करिश्मा सैनी की केमेस्ट्री भी लाजवाब है। यही वजह है दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है और अब यह गाना वायरल भी होने लगा है।  

       ‘जीजा जी नमस्ते’ को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। कल्लू भोजपुरी के युवाओं पर राज करते हैं। उनके फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कल्लू ने बेहद कम उम्र में ही म्युजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी, जिसके बाद आज तक उनका जलवा कायम है। चाहे बात अभिनय की करें या गायिकी की उनका एक अलग ही जोन है, जिसमें वे एक से बढ़ कर एक गाने और फिल्म लेकर आते रहते हैं।    

     वहीं, शिल्पी राज भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने लगभग सभी दिग्गज लोगों के साथ काम किया और बेहद कम समय में सबों के दिल में उतर गई। यही वजह है कि आज जब एक बार वे कल्लू के साथ गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ लेकर आई हैं, तो लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं।

      गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ एक सामाजिक और मनोरंजन वाला गाना है। निक्की निहाल ने इस गाने का लिरिक्स बनाया है। जबकि प्रियांशु सिंह ने इस गाने में म्युजिक दिया है। कोरियोग्राफर प्रसून यादव और इसके एडिटर शिव शर्मा हैं।