मनोरंजन होगा तगड़ा : खेसारी लाल यादव लेकर आ गए  ‘झगड़ा 2.O’

मनोरंजन होगा तगड़ा : खेसारी लाल यादव लेकर आ गए  ‘झगड़ा 2.O’

 मनोरंजन होगा तगड़ा : खेसारी लाल यादव लेकर आ गए  ‘झगड़ा 2.O’


* भोजपुरिया रिपोर्टर


         सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सारेगामा हम भोजपुरी के कॉलेबरेशन में नए साल में धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज हो गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो देखते-देखते महज कुछ ही घंटों में एक मिलियन व्यूज के आस पास पहुँच गया है।

   गाना रिलीज के साथ ही खेसारीलाल यादव ने कहा कि मनोरंजन होगा खूब तगड़ा। वहीं उनके फैंस ने भी गाने पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि वे लाखों युवा दिलों पर राज करते हैं। किसी ने कहा कि खेसारी ने अपनी आवाज से पूरे इंडिया को खुश रखा है तो कोई कह रहा है खेसारीलाल यादव सिंगर, नहीं लाखों लोगों के इमोशन हैं। ऐसे कई सारे कमेंट्स इस गाने के लिंक पर आए हैं।
     वहीं, बात अगर हम ‘झगड़ा 2.O’ गाने की करें तो इसे खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज से जान भर दी है, और उनका साथ नेहा राज दिया है ने। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी शानदार है, जिसमें खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है।  

       सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा चार्ट बस्टर गाना लाने का क्रम जारी है, जिसमें खेसारीलाल यादव का भी साथ मिल रहा है, तो दूसरे प्रतिभाशाली कलाकारों के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसको लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि अगर दर्शकों को साफ सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे। हमने यह मुहिम शुरू की थी। जिसका असर भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को भी मिल रहा है और दूसरे लोग भी अच्छे गाने बना रहे हैं। मगर सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा भीड़ से अलग रही है। तभी हमारे आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

    आपको बता दें कि ‘झगड़ा 2.O’ का लिरिक्स  और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जो इंडस्ट्री के अनुभवी संगीतकार हैं। प्रोडक्शन अभय पांडेय का और कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं। इसके डीओपी योगेश सिंह , इसका वीडियो टीम संजू ने तैयार किया है और पीआरओ हैं रंजन सिन्हा।