जी/दक्षिण आरोग्य विभाग ने बनाई अवयवदान का संदेश देती अद्भुत रंगोली

जी/दक्षिण आरोग्य विभाग ने बनाई अवयवदान का संदेश देती अद्भुत रंगोली

जी/दक्षिण आरोग्य विभाग ने बनाई अवयवदान का संदेश देती अद्भुत रंगोली

* संवाददाता

         मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/दक्षिण के आरोग्य विभाग के तत्वाधान में अवयवदान के लिए महिला कर्मियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसे देखने के लिए मनपा कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। उक्त रंगोली चित्र में मनुष्य के मरणोपरांत शरीर के एक-एक अंग का अवयव दान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया , जिससे किसी को नई जिंदगी मिल सकती है।

     रंगोली का चित्रांकन डॉक्टर प्रियंका, नेहा जाधव, प्रिया प्रकाश राणे और स्नेहल मालुसरे ने किया।

    प्रमुख मार्गदर्शक थे डॉक्टर देवेंद्र गोल्हार, डॉक्टर अमोल,समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे , मलेरिया विभाग के विनय कुमार शर्मा तथा लसीकरण खाते के विश्वनाथ सांगळे।