उत्तर मुंबई कांग्रेस एकादशी के दिन करेगी तुलसी के पौधों का मुफ्त वितरण

उत्तर मुंबई कांग्रेस एकादशी के दिन करेगी तुलसी के पौधों का मुफ्त वितरण

उत्तर मुंबई कांग्रेस एकादशी के दिन करेगी तुलसी के पौधों का मुफ्त वितरण


* अमित मिश्रा


     बोरीवली : मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड़ के निर्देशानुसार व पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख के मार्गदर्शन तथा उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व कार्याध्यक्ष के नेतृत्व में एकादशी के दिन पूरे उत्तर मुंबई के सभी ब्लॉक्स में कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को तुलसी के पौधे मुफ्त में वितरित किए जाएंगे।
  उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कालू बुधेलिया ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी विभाग के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि गुरुवार,दिनांक 29 जून को एकादशी के शुभ अवसर पर तुलसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन अवश्य करें।
   कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कालू बुधेलिया, जिला कार्याध्यक्ष राजपति यादव व 
राजेंद्र शिरसाट  सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से प्रयासरत हैं ।