उत्तर मुम्बई भाजपा द्वारा 'मुम्बई आमची' बैठक का आयोजन ...

उत्तर मुम्बई भाजपा द्वारा 'मुम्बई आमची' बैठक का आयोजन ...

 उत्तर मुम्बई भाजपा द्वारा 'मुम्बई आमची' बैठक का आयोजन ...
-एड. आशीष शेलार और विधायक मनीषा ताई चौधरी की विशेष उपस्थिति


* अमित मिश्रा


   दहिसर : उत्तर मुम्बई भारतीय जनता पार्टी द्वारा दहिसर में मुम्बई आमची बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में मुम्बई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार उपस्थित हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 
      बैठक में दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, बोरीवली के विधायक सुनील राणे, उत्तर मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष गणेश खणकर, सभी पूर्व नगरसेवक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

   बैठक के दौरान पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत के उपरांत जोश से भरे भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र में भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इसी प्रकार से दमदार जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

   मुख्य अतिथि एड. आशीष शेलार का शॉल और श्रीफल द्वारा स्वागत करते हुए दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।