उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा का मुंबई में हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा का मुंबई में हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा का मुंबई में हुआ भव्य स्वागत

* संवाददाता

             मुंबई :  भाजपा दक्षिण मध्य जिला कार्यालय, दादर में उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 
  राजस्थानी प्रकोष्ठ सेल के मुंबई अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी,दक्षिण मध्य जिला अध्यक्ष दलपतसिंह राव तथा माहिम भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज रांका द्वारा यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। राजस्थान के प्रवासियों ने सांसद श्री मीणा का सत्कार करने के बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर एक  ज्ञापन भी उन्हें दिया।

  सांसद श्री मीणा ने सभी प्रवासी राजस्थानी नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद उसे हल करने का आश्वासन दिया है। 
  स्वागत समारोह का कार्यक्रम मोहनलाल कावा (अध्यक्ष - मुंबई राजस्थान परिवहन संघर्ष समिति) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।