एड. प्रशांत परदेशी का समरस फाउंडेशन ने  किया सत्कार....

एड. प्रशांत परदेशी का समरस फाउंडेशन ने  किया सत्कार....

एड. प्रशांत परदेशी का समरस फाउंडेशन ने  किया सत्कार....

* संवाददाता

     बोरीवली (मुंबई) : महाराष्ट्र शासन द्वारा मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के लीगल एडवाइजर तथा उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव एड. प्रशांत प्रकाश परदेशी को विशेष कार्यकारी अधिकारी (एस ई ओ) नियुक्त किया गया है। श्री परदेसी ने इसके लिए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल तथा मुंबई कांग्रेस के संगठन महासचिव एडवोकेट संदेश कोंडविलकर के प्रति आभार मानते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

    एड. प्रशांत परदेशी को विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने पर  आज समरस फाउंडेशन कार्यालय बोरीवली में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उत्तरशक्ति के संपादक ओम प्रकाश प्रजापति,कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, महासचिव शिवपूजन पांडे उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे, रामकृपाल शर्मा, ज्ञान सागर महाराज, बृजेश यादव, राम बड़ाई पासवान, सुमन सिंह उपस्थित रहे। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि एड प्रशांत परदेशी को विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने से समरस फाउंडेशन का गौरव बढ़ा है।