मध्यानंद अनाथाश्रम में महिला संघ बिहार  द्वारा अनाज और फल का स्नेहिल वितरण

मध्यानंद अनाथाश्रम में महिला संघ बिहार  द्वारा अनाज और फल का स्नेहिल वितरण

मध्यानंद अनाथाश्रम में महिला संघ बिहार  द्वारा अनाज और फल का स्नेहिल वितरण : अनोखे उपक्रम से वहां के बच्चों में प्रसन्नता रही उफान पर...

- अमित मिश्रा

   महिला संघ बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता व नेतृत्व में मध्यानंद अनाथाश्रम में वहां के बच्चों में अनाज और फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

वहाँ के मासूम बच्चों के होंठों पर स्निग्ध मुस्कान लानेवाले इस उपक्रम से अन्य संस्थाओं और एन जी ओ को इस राह पर चलकर अनाथ बच्चों के लिए कुछ करने की प्रेरणा व मार्गदर्शन इस उपक्रम की विशेष उपलब्धि रही।

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह की ओर से किया गया था।  उनका सहयोग दिया प्रदेश सचिव मनीषा मिश्रा , कोषाध्यक्ष निमिषा मिश्रा,  प्रदेश मंत्री सुनीता कुमारी , कार्यकारी सदस्या इला इंदौरिया व aura foundation ने ।

अनाथाश्रम के बच्चों के बीच जाकर व कुछ समय उनके संग बिताकर संस्था के सभी सदस्यों को भरपूर सुकून मिला । उन्हें मानवता के लिए अपनी जिम्मेदारियों व कोशिशों को और गति देने का एहसास हुआ। आगे भी इसी राह पर चलते हुए अनाथ बच्चों  के लिए कुछ और अधिक करते रहने की उनमें उमंग सी जगी ।

 संस्था की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि वे अब लगातार यहां आकर इन बच्चों की हर संभव मदद करेंगी। महिला संघ बिहार ने सभी से अपील की है कि लोग अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद अवश्य करें। मानवता के लिये इसे अपनी प्राकृतिक निस्था व जिम्मेदारी समझकर सभी अपना कर्तव्य अवश्य निभाएं।