कांवड़ियों ने भायंदर के चंद्रमौलेश्वर मंदिर जाकर किया जलाभिषेक

कांवड़ियों ने भायंदर के चंद्रमौलेश्वर मंदिर जाकर किया जलाभिषेक

कांवड़ियों ने भायंदर के चंद्रमौलेश्वर मंदिर जाकर किया जलाभिषेक

* संवाददाता

     भायंदर : पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व है। यही कारण है कि इस महीने में भारी संख्या में कावड़िए भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। भायंदर पश्चिम के बालाजी नगर से आज ऐसे ही सैकड़ों कांवड़ियों का एक जत्था चंद्रमौलेश्वर मंदिर पहुंचा और इन कांवड़ियों ने भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया।

   मीरा भायंदर बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने नारियल फोड़कर आगे की यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुशील अग्रवाल, रीता शाह, सुरेश खंडेलवाल, भेरूलाल जैन, माधुरी राय ,रमाकांत पोद्दार, राजेश सिंघानिया समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  एडवोकेट रवि व्यास ने सभी कावड़ियों को सफल धार्मिक यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कांवड़ियों के जत्थे को अगले पड़ाव की ओर रवाना किया।