काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ का वार्षिकोत्सव संपन्न

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ का वार्षिकोत्सव संपन्न

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ का वार्षिकोत्सव संपन्न

* संवाददाता

      मुंबई : साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच के तत्वावधान में विगत 8 अक्टूबर से अनवरत चल रहे काव्य पाठ का सिलसिला स्थापना दिवस के वार्षिक उत्सव पर डिजिटल कवि सम्मेलन के साथ संपन्न हुआ।

     संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को संस्थापक दीपक शुक्ल ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में जितने भी साहित्यकार अपना अमूल्य समय देकर उपस्थित हुए सभी का मैं आभारी हूं। सभी के उत्कृष्ट काव्य पाठ ने संपूर्ण पटल को धन्य कर दिया।

      आमंत्रित कवियों, साहित्यकारों में उत्कृष्ट गीतकार भूदत्त शर्मा,कुसुम सिंह अविचल, डा. रत्नेश्वर सिंह, नितिन मिश्रा निश्छल, कुमार सुरेन्द्र सागर, रमाकांत त्रिपाठी रमन,बाबा कानपुरी, आलोक रंजन, चंद्र देव दीक्षित,अशोक निर्दोष, मोहन सिंह कुशवाहा, प्रमोद मिश्र निर्मल (संयोजन), सोहन लाल शर्मा प्रेम,हरिनाथ शुक्ल 'हरि' जी, सुरेश फौजदार जिगर,अंजनी द्विवेदी अनमोल आदि के साथ कवियत्रियों में श्रीमती शोभा दीक्षित भावना, श्रीमती शोभा त्रिपाठी, श्रीमती शुभा सचान सरस, श्रीमती सरला शर्मा अस्मा,श्रीमती पूनम माहेश्वरी ( संचालन), श्रीमती रश्मि सक्सेना,श्रीमती प्राची मिश्रा,निर्मल वत्स का अमूल्य योगदान रहा।

      कार्यक्रम के आयोजन में संरक्षक मनोज शुक्ला, अभि दा, प्रमोद मिश्र निर्मल, सोहन लाल शर्मा, संयोजक भूदत्त शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष अंजनी कुमार द्विवेदी तथा महासचिव हरि नाथ शुक्ला हरि एवं पूनम महेश्वरी, सह संस्थापक सुरेश फौजदार जिगर की सराहनीय भूमिका रही।