गणेशोत्सव पर बेस्टी द्वारा वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

गणेशोत्सव पर बेस्टी द्वारा वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

गणेशोत्सव पर बेस्टी द्वारा वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

* संवाददाता

           मुंबई : सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल दोहा,कतर द्वारा मुंबई इकाई के अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के आयोजन में शुक्रवार दिनांक 2 सितंबर 2022 को गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन संस्था के संस्थापक डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैय्यद ने की।

     कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भोजपुरी गीतों के बादशाह गीतकार,वरिष्ठ साहित्यकार जयन्त्री प्रसाद जगमग (जौनपुर) ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में नागपुर से वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गेंद्र नारायण माथुर एवं छत्तीसगढ़ से पुष्पलता भार्गव उपस्थित थी।संचालन करते हुए विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम जौनपुर से वेद प्रकाश पांडे द्वारा मंगलाचरण और गणेश वंदना से शुभारंभ की तत्पश्चात जौनपुर से कल्लू राम स्नेही, रविंद्र कुमार शर्मा दीप, प्रमोद कुमार प्रेमी, राजेश कुमार पांडे, मुंबई से मीनाक्षी शर्मा पंकज, डॉक्टर ज्योत्सना सिंह,डॉक्टर वर्षा महेश, रीता अमर कुशवाहा, चित्तौड़गढ़ से चंदा डांगी, छत्तीसगढ़ से तुलेश्वर कुमार सेन, वाराणसी से ममता उपाध्याय, छत्तीसगढ़ से गायत्री श्रीवास अभिलाषा आदि ने काव्य पाठ किया। अंत में मुंबई अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के पश्चात संस्था अध्यक्ष अध्यक्ष डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए गणेश उत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।