लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर दहिसर में स्मृति सभा में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी

लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर दहिसर में स्मृति सभा में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी

लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर दहिसर में स्मृति सभा में शामिल हुए सांसद गोपाल शेट्टी

_ जरूरतमंद विद्यार्थियों में नि:शुल्क नोटबुक का वितरण


* अमित मिश्रा

        दहिसर :  लोकनेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि के अवसर पर  स्व. गोपीनाथ मुंडे शक्ति मैदान , दहिसर में स्मृति सभा और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नोटबुक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। 

   इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई अध्यक्ष विधायक एड.  आशीष शेलार, महामंत्री संजय उपाध्याय तथा दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा ताई चौधरी ने स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    तदुपरान्त सांसद गोपाल शेट्टी ने स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के व्यक्तित्व और कृतित्व को परिभाषित करते हुए विशाल स्मृति सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोकनेता श्री मुंडे से जुड़े कई संस्मरण सुनाए।

  आयोजन के दौरान इन नेताओं द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित किया गया।

   इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, दिलीप पंडित , बाबा सिंह,  दहिसर मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा,  जितेंद्र पटेल,  हरीश छेड़ा, एडवोकेट सूची यादव, एड. निखिल व्यास तथा नीलाबेन सोनी सहित भाजपा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।