डॉ. मंजू लोढ़ा को साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए और दो पुरस्कार

डॉ. मंजू लोढ़ा को साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए और दो पुरस्कार

डॉ. मंजू लोढ़ा को साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए और दो पुरस्कार ...

* संवाददाता

         मुंबई :  देश की प्रतिष्ठित साहित्यकार और समाजसेवी लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ. मंजू लोढ़ा की रचनात्मक और प्रभावशाली साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें लगातार पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता रहा है।

     12 मार्च को नई दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में इंडियन नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें जनक दुलारी मिश्रा साहित्य भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. मंजू लोढ़ा की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में 15 मार्च को लंदन के पैलेस आफ वेस्ट मिनिस्टर में पद्मश्री सांसद बॉब ब्लैकमन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।