उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा आयुक्त से की मुलाकात

उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा आयुक्त से की मुलाकात

उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा आयुक्त से की मुलाकात
_ समस्याओं के त्वरित निवारण की सांसद श्री शेट्टी ने की मांग

* अमित मिश्रा

      मुंबई : उत्तर मुंबई की विभिन्न समस्याओं के हल के मद्दे नजर स्थानीय भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल से आज आयुक्त दालान में विशेष रूप से मुलाकात की। 

       सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की मनपा आयुक्त संग हुई बैठक में मुंबई महानगर पालिका के मार्केट निर्माण के लिए पॉलिसी और उत्तर मुंबई के विभिन्न तरह के विकास के मुद्दों के बारे में मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त श्री. इकबाल सिंह चहल से विस्तार से चर्चा की गई ।

   इस बैठक में अपर आयुक्त (परियोजना) श्री. वेलरासु, श्री हरदीकर, शिंदे अन्य संबंधित उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर सांसद श्री शेट्टी के साथ उत्तर मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश खण कर, मुंबई भाजपा सचिव युनुस खान, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव तथा मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े उपस्थित रहे।